फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने से खुश नहीं हैं रणवीर सिंह? जानिए पूरी सच्चाई

Tue, 12 Mar 2019 03:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : social media
संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ 3 तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मे दीं। राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ने  बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। इन तीनों फिल्मों रणवीर और दीपिका पादुकोण की शानदार जोड़ी नजर आई। हाल ही में खबर आई की 20 साल बाद एक बार भंसाली और सलमान साथ काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक रणवीर इन दिनों भंसाली से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
siddhant chaturvedi, ranveer singh - फोटो : social media
सूत्र के मुताबिक, 'एक स्टार जो संजय लीला भंसाली और सलमान खान के साथ फिर से काम करने के फैसले से सबसे अधिक प्रभावित है, वह है रणवीर सिंह। एक साथ तीन बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर करने के बाद, रणवीर पूरी तरह से सेट थे। वह भंसाली के साथ चौथी बार काम करना चाहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Leela Bhansali
सूत्र ने आगे बताया कि बीते दिनों रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली ने मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई थी। यह यकीन के साथ नहीं कहा जा सकता कि यह वही फिल्म है जिसमें सलमान खान काम करने वाले हैं। लेकिन ये बात पक्की है कि भंसाली और रणवीर सिंह के बीच चौथी फिल्म को लेकर बातचीत हुई थी।

4 of 5
sanjay leela bhansali
हालांकि, भंसाली के करीबी एक सूत्र ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि रणवीर और भंसाली की मुलाकात में सलमान खान के प्रोजेक्ट को लेकर कोई चर्चा हुई थी। सलमान वाला प्रोजेक्ट अलग है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhansali Shahrukh Salman - फोटो : file photo
उधर खबर है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक और स्टार नजर आएगा। यह स्टार कोई और नहीं बल्कि किंग खान होंगे। सूत्रों की मानें तो शाहरुख का इस फिल्म में आना लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख का फिल्म में स्पेशल रोल होगा। जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने वाली है। फिल्म जानकारों का तो यहां तक कहना है कि यह फिल्म 2020 के शुरुआती महीनों में बनना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें