कब शुरू होगी शूटिंग?
रणवीर काफी समय से इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर लाना चाहते थे। पूरी टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। पहली फिल्म की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स गुप्त रखी जा रही हैं और निर्देशक का भी फैसला नहीं हुआ है। जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी, तब निर्देशक चुना जाएगा।
‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के बारे में
‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ अमीश त्रिपाठी की शिव त्रयी की पहली किताब है, जो 2010 में आई थी। इसमें शिव नाम के एक साधारण हिमालयी योद्धा की कहानी है, जो मेलुहा राज्य में आता है। कहानी पौराणिक कथाओं, इतिहास और कल्पना को मिलाकर बताती है। इसके बाद ‘द सीक्रेट ऑफ द नागास’ और ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्रास’ किताबें आईं। ये तीनों किताबें भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली श्रृंखला बन गई हैं और अब तक 25 लाख से ज्यादा किताबें बिक चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Mira Nair Amri: मीरा नायर की 'अमरी' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, मशहूर पेंटर पर होगी आधारित