फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर ने शुरू की इस फिल्म की तैयारी, बोले- सुपरस्टार का तमगा मिलना बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 24 Oct 2019 07:15 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार के लिए अपने किरदार को आत्मसात करने की तैयारी शुरू कर दी है। रणवीर इसके लिए अपने गुजराती दोस्तों से मिल रहे हैं और उनके हाव भाव के साथ साथ गुजराती लहजे में हिंदी बोलने का अभ्यास भी कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म तख्त की तैयारी शुरू करेंगे।

विज्ञापन


रणवीर कहते हैं, “एक बहुमुखी अभिनेता होने का टैग मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं चरित्र चित्रण संबंधी मूल्यों से जुड़ा हूं। शुरू से ही मैं एक बहुमुखी कलाकार के रूप में पहचाने जाने का प्रयास करता रहा हूं। मैंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें पहले से कहीं ज्यादा अब पहचाना जा रहा है। 14 महीनों के अंतराल में लोगों ने मुझे अलाउद्दीन खिलजी (पद्मावत), संग्राम सिम्बा भालेराव (सिम्बा) और मुराद (गली बॉय) जैसे किरदारों में देखा है और मैं आगे भी इसी तरह से खुद को चुनौती देते रहने की उम्मीद करता हूं।”

तो रणवीर के लिए ज्यादा जरूरी क्या है स्टारडम या एक काबिल अभिनेता बनना? ये पूछे जाने पर वह कहते हैं, “पहले मैं एक श्रेष्ठ कलाकार के रूप में याद किया जाना पसंद करूंगा। स्टारडम इसका परिणाम है। जब आज के युवा मेरी सलाह लेते हैं तो उनसे मेरा पहला सवाल यही होता है कि क्या आपमें अभिनय को लेकर उत्साह है? या कि आप स्टारडम की चमक-धमक से प्रभावित हैं?  स्टारडम का मतलब दूसरों के बीच खुशियां फैलाने और उन्हें उत्साहित करने की क्षमता है। यह जिम्मेदारी के एक निश्चित अहसास के साथ आता है।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें