फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lootera: सोनाक्षी-रणवीर की 'लुटेरा' को दस साल पूरे, प्रोड्यूसर एकता कपूर बोलीं- फिल्म ने सभी उम्मीदें पूरी कीं

Wed, 05 Jul 2023 03:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'लुटेरा' की प्रोड्यूसर एकता कपूर का कहना है कि इस फिल्म की उनके दिल में खास जगह है।
विज्ञापन
लुटेरा-एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'लुटेरा' की रिलीज को दस साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को एक दशक पूरे होने के मौके पर एकता का कहना है क यह फिल्म उम्मीदों से बढ़कर साबित हुई है। आपको बता दें कि विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी 'लुटेरा' 2013 में आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म का सेकेंड हाफ ओ हेनरी की 1907 में लिखी शॉर्ट स्टोरी 'द लास्ट लीफ' पर आधारित है।

विज्ञापन


उम्मीदों पर खरी उतरी 'लुटेरा'
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, 'दस साल पहले, जब मैंने 'लुटेरा' बनाई तब इसे मनोरंजनक फिल्म के रूप में नहीं देखा गया था। लेकिन, मेरे पास एक विजन था। ऐसा विजन जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए काफी था। आज इस फिल्म की दसवीं एनिवर्सरी है और मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि 'लुटेरा' सभी उम्मीदों पर खरी उतरी है'।
72 Hoorain: जेएनयू में हुईं ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, 100 से ज्यादा छात्रों ने देखी फिल्म
विज्ञापन


एकता के लिए है खास फिल्म
एकता कपूर ने आगे कहा, 'यह एक कालजयी फिल्म है, जो हम सभी को याद दिलाती है कि अच्छी फिल्में दर्शकों की यादों में बनी रहती हैं। इस फिल्म के लिए मेरे दिल में एक अलग जगह है। मेरी जिंदगी में यह फिल्म मेरे लिए एक अवसर के रूप में आई, इसके लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। बता दें कि इस फिल्म में 1950 के दशक की समय स्थिति को दिखाया गया था।
विज्ञापन

Nikhil Siddhartha: स्पाई की रिलीज के बाद निखिल ने जारी किया माफीनामा, बताई फिल्म के खराब प्रदर्शन की वजह

सोनाक्षी ने बदली थीं नौ साड़ियां
बता दें कि फिल्म 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा का लुक 50 के दशक से प्रेरित था। फिल्म के गाने 'संवार लूं' में एक्ट्रेस ने नौ साड़ियां बदली थीं। उनकी हर साड़ी की कीमत 30 से 35 हजार रुपये बताई जाती है। सोनाक्षी की कुल साड़ियों पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किए गए थे।
Pawan Kalyan: तीसरी बार हुआ पवन कल्याण का तलाक? 10 साल की शादी को एक्टर ने दिया विराम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें