रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में किसी तरह की देर ना हो इसके लिए काफी संजीदा हैं साथ ही वो ज्यादा वक्त भी 'बाजीराव मस्तानी' के सैट पर गुजारना चाहते हैं। इसलिए रणवीर ने अपना घर छोड़कर फिल्म के सैट के पास ही रहने का फैसला किया है।
रणवीर सिंह हाल ही में कंधे की चोट से उबरे हैं। हालांकि रणवीर का कंधा पूरी तरह से सही नहीं हो पाया है। रणवीर अभी भी रोज अपने कंधे की फिटनेस के लिए चार घंटे फिजियेथेरेपी करते हैं। साथ ही रोजाना 12 घंटे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
रणवीर को रोजाना के व्यस्त कार्यक्रम के चलते उन्हे घर से सैट तक पहुंचने में लग रहे समय के चलते दिक्कत हो रही थी इसीलिए रणवीर ने सैट के पास ही रहने का फैसला लिया। जिससे वो अपना ज्यादा वक्त फिल्म की शूटिंग को दे सकें।