फिल्म ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज के बाद से अभिनेता रणवीर सिंह का फैन बेस काफी बढ़ चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर के बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही कोई उनका बहुत बड़ा फैन था। हाल ही में एक चैट शो पर रणवीर ने इस बारे में खुलासा किया था।
बहन ने जन्मदिन पर दिया तोहफा
हाल ही में रणवीर सिंह, सिमी गरेवाल के शो ‘रोंदेवू विद सिमी गरेवाल’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन से जुड़े खास किस्से का जिक्र किया। रणवीर ने कहा, ‘मेरी बहन हमेशा से चाहती थीं कि मेरा सपना सच हो और मैं अभिनेता बनूं। मेरे 23वें जन्मदिन पर उन्होंने केक पर मोमबत्तियों की जगह मेरी छोटी-छोटी तस्वीरें बनाई और उन्हें यशराज फिल्म्स के पोस्टर्स पर मॉर्फ कर दिया था। उन्होंने शाहरुख सर का चेहरा हटाकर मेरी तस्वीर 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और जॉन का चेहरा हटाकर मेरा चेहरा 'धूम' के पोस्टर पर लगा दिया था। बाद में मैंने केक से वो तस्वीरें उतारकर अपने कमरे में लगा ली थीं और आज देखिए, मेरा सपना सच हो गया।'