अपने हरफनमौला अंदाज के लिए फैंस के बीच मशहूर रणवीर सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रणवीर ने एक बार फिर अपना एक डांस वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पढ़ें- 'रागिनी MMS 2.2' का फर्स्ट लुक रिलीज, टॉपलेस हुई लीड एक्ट्रेस
यकीनन उनका ये डांस वीडियो उनके फैंस को 90 के दशक की याद दिला देगा। दरअसल रणवीर सिंह इस वीडियों में गोविंदा पर फिल्माया गए गाने 'सरकाय लो खटिया’ पर झूम रहें है। रणवीर सिंह ने अपना ये वीडियो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान बनाया।
YOLO SO LOLO #timepass @therealkarismakapoor @govinda_herono1
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Sep 8, 2017 at 9:44am PDT
दरअसल, जैसे ही उन्होंने शूटिंग के सेट पर एक खाट देखी तो बस गोविंदा के इस गाने पर डांस करने लगे। इससे पहले रणवीर ने ‘मेरे ख्वाबो में जो आए, तू मेरे सामने, मै तेरी हूँ जानम’ जैसे गानों पर डांस कर अपना वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। आपको बता दें कि इस समय रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।