फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: 'धुरंधर' के सेट से रणवीर सिंह-संजय दत्त का लीक हुआ वीडियो, लुक देखकर याद आया 'पद्मावत' का खिलजी

Tue, 03 Jun 2025 12:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Sanjay Dutt Leaked Video: निर्देशक आदित्य धर की आगामी फिल्म 'धुरंधर' के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और संजय दत्त का लुक देखकर प्रशंसक हैरान रह गए हैं। 
 
विज्ञापन
रणवीर सिंह और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' से उनका और संजय दत्त का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रणवीर का यह लुक उनकी पुरानी फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार की याद दिलाता है। वहीं संजय का लुक भी काफी दमदार नजर आया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लीक हुआ रणवीर-संजय का लुक
आज सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर' का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बाल और खास अंदाज में अपनी वैनिटी वैन से सेट की ओर जाते दिखे। उनका लुक कुछ-कुछ उनकी फिल्म 'पद्मावत' के किरदार खिलजी से मेल खाता नजर आया। वहीं इसी वीडियो में संजय दत्त भी नजर आए। संजय सफेद पठानी कुर्ता और शॉल में खड़े दिखाई दिए। इस फिल्म में संजय दत्त और रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने परिवार संग बिताया वीकएंड, वेकेशन टूर की शानदार तस्वीरें और वीडियोज कीं शेयर
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर'
'धुरंधर' को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर बना रहे हैं। फैंस ने वायरल वीडियो देखकर खूब उत्साह दिखाया। एक फैन ने कहा, "यह फिल्म जबरदस्त होगी", दूसरे ने लिखा, "रणवीर और संजय दत्त की जोड़ी आग लगाएगी"। इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2024 में की गई थी। रणवीर ने इस फिल्म की घोषणा के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा था, "यह मेरे फैंस के लिए है। यह एक खास सिनेमाई अनुभव होगा। इस बार, यह व्यक्तिगत है।"

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf Box Office Day 11: पहले के मुताबिक 'भूल चूक माफ' की कमाई में आई गिरावट, जानिए आज का कलेक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें