हाल ही में एक खबर आई है कि रणवीर सिंह के ड्राइवर ने दीपिका को भाभी कहा। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक हाल ही में दीपिका अमेरिका से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग करके मुंबई लौटी थी। किसी वजह से उस दिन दीपिका का स्टाफ उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाया। जब ये बात पेरिस में अपनी फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग कर रहे रणवीर सिंह को पता चली तो उन्होंने दीपिका के लिए एयरपोर्ट पर ड्राइवर के साथ अपनी कार भेज दी।
सुनने में आया है कि जब रणवीर सिंह का ड्राइवर दीपिका को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा तो उसने उन्हें देखते ही “भाभी-भाभी” कहकर बुलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दीपिका तेजी के साथ जाकर कार में बैठ गईं और उन्होंने फौरन ही गाड़ी का दरवाजा बंद कर दिया। हालांकि कार में बैठने के बाद दीपिका ने ड्राइवर से क्या कहा होगा ये तो वहीं जाने, लेकिन लोगों का कहना है कि अब रणवीर सिंह के कैम्प में दीपिका को “भाभी” कहना काफी आम हो गया है। इससे इस बात की भी चर्चा है कि दोनों शादी करने का मन बना चुके हैं और इसकी जानकारी दोनों के करीबी लोगों को है, ऐसे में ड्राइवर उनको भाभी कहता है।
आपको बता दें कि पिछले साल विवादित कार्यक्रम एआईबी रोस्ट के दौरान रणवीर सिंह के दोस्त अर्जुन कपूर ने तो करीब 4 हजार लोगों के सामने दीपिका को “भाभी” कह दिया था। इसके अलावा पिछले ही साल दीपिका जब रणवीर सिंह के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन कर रही थीं और एक फैन ने दीपिका को ‘आई लव यू’ कहकर प्रपोज किया था तो रणवीर सिंह ने उसे फटकार लगाते हुए दीपिका को उस फैन की “भाभी” बना दिया था। दीपिका को लेकर रणवीर सिंह का प्यार अब नए पड़ाव पर पहुंच चुका है।