रणवीर ने बताया कि वह अक्षय से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। इस वक्त उनके साथ रवीना टंडन भी थीं। बता दें कि करण के इस शो में बॉलीवुड की हस्तियां अपने राज खोलती रहती हैं। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका और करीना करण जौहर के इस चैट शो में दिखाई देंगी। दोनों ने अभी तक शो के लिए शूट नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका अभी अमेरिका में हैं। लेकिन उन्होंने करीना के साथ शो में आने के लिए अपनी हामी भर दी है। दोनों के फैंस को इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार है। आपको बता दें कि करीना और करण काफी अच्छे दोस्त हैं।