फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीनिया से आए फैंस के मुरीद हुआ रणवीर सिंह, इस तरह फैन की गिफ्ट पैंट को पहनकर मारे स्टाइल

Mon, 21 May 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : DNA
विज्ञापन
रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने बिंदास एटीट्यूड के कारण भी जाने जाते हैं। उनके फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। यह बात हाल ही में एक फैन द्वारा रणवीर सिंह को दी गए गिफ्ट से साबित होती है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार कीनिया के रहने वाली करण कमलेश पांडेया विशेष रूप से कीनिया से रणवीर सिंह से मिलने मुंबई आए। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं करण कमलेश पांडेया अपने देश से गिफ्ट के तौर पर रणवीर सिंह के लिए पैंट भी लेकर आए। बताया जा रहा है कि जब रणवीर सिंह को पता चला कि उनका कोई खास फैन उनसे मिलने के लिए कीनिया से मुंबई आया है तो वह करण कमलेश पांडेया से मिलने खुद पहुंच गए। रणवीर ने करण कमलेश पांडेया के साथ मुलाकात की और फिर ढेर सारी मस्ती की। इतना ही नहीं रणवीर सिंह करण कमलेश पांडेया को अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' के ऑडियो रिकॉडिंग स्टूडियो भी लेकर गए। 

रणवीर सिंह को जब यह पता चला कि करण कमलेश पांडेया उनके लिए कीनिया से गिफ्ट में पैंट लेकर आए है तो उन्होंने तुरंत अपनी ड्रेस को चेंज कर लिया और करण कमलेश पांडेया की ओर से दी गई पैंट को पहनकर फोटो भी खिचावाई। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक्सर अपने फैंस से अच्छे से मिलते हैं। उनका बिंदास अंदाज उसके फैंस को हमेशा से पसंद आता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें