हाल ही में यशराज बैनर की फिल्म गुंडे के एक गीत की शूटिंग करते हुए अभिनेता रणवीर सिंह चोटिल हो गए हैं। हालाँकि बताया जा रहा है कि यह चोट बहुत गंभीर नहीं है और फिलहाल ठीक हैं। जल्दी ही रणवीर फिल्म के दुसरे शूटिंग शिड्यूल का हिस्सा बनेंगे।
मगर इस घटना के बाद से लगता है कि रणवीर का चोटों से रिश्ता सा बन गया है। अभी कुछ महीनों पहले वे अनुराग कश्यप के बैनर की फिल्म 'लुटेरे' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक बिस्तर पर आराम करना पड़ा।
'लुटेरे' की शूटिंग के बाद वे गुंडे फिल्म का हिस्सा बने और यहाँ भी वे चोटिल हो गए। अब आपको बता दें कि दरणवीर और चोटों का सिलसिला उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से ही हो गया था जब शूटिंग के दौरान उनके गाल पर गहरा जख्म हो गया, कुछ टांके भी लगाने पड गए थे।