रणवीर सिंह लोगों को सुरक्षित सेक्स कैसे करें इस बारे में बताएंगे। आप यह बहुत जल्द अपने टीवी पर देखने वाले हैं।
रणवीर सिंह एक विज्ञापन में लोगों से सुरक्षिरत सेक्स करने की अपील करते नजर आएंगे। 23 अप्रैल को लॉन्च होने वाले इस कमर्शियल में रणवीर रैपर के रूप में दिखेंगे।
इस विज्ञापन के बारे में रणवीर सिंह ने कहा कि मैं इस अभियान के जरिए सुरक्षित सेक्स को भी बढ़ावा दूंगा और इस बारे में जागरूकता फैलाऊंगा।
अब देखना है कि यह विज्ञापन रणवीर सिंह को चाहने वालों को कितना पसंद आता है। बड़े अभिनेता ऐसे विज्ञापन करने से बचते हैं।