फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: बेसिल जोसेफ की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह, साथ दिखेंगी यह अभिनेत्री, जानिए डिटेल

Sun, 12 Jan 2025 11:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh: निर्देशक बेसिल जोसेफ की आगामी सुपरहीरो फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार रणवीर के साथ ऐसी अभिनेत्री नजर आएंगी, जिनके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा।
विज्ञापन
किसी ने सोचा होगा? - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से रणवीर सिंह की सरदार लुक में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। जानकारी के अनुसार, वहीं अब रणवीर निर्देशक बेसिल जोसेफ की आगामी फिल्म के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री नजर आएंगी, जिनको आपने रणवीर के साथ पहले किसी भी फिल्म में नहीं देखा है। जानिए पूरी डिटेल.... 
विज्ञापन

 

रणवीर के साथ नजर आएंगी वामिका?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में बेबी जॉन में नजर आईं वामिका गब्बी अब रणवीर सिंह के साथ बेसिल जोसेफ की फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। यह फिल्म शक्तिमान का बॉलीवुड रूपांतरण हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वामिका, बेसिल जोसेफ की सुपरहीरो फिल्म में मुख्य महिला भूमिका निभाने के लिए सबसे आगे हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले पांच सालों से काम चल रहा है।
 

जी2 में नजर आएंगी वामिका
हाल ही में वामिका ने अदिवी शेष और इमरान हाशमी के साथ जी2 में शामिल होने की बात को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए शेयर किया था। इस पोस्ट के साथ वामिका ने लिखा,'बेहद खुश हूं इस जानकारी को शेयर करते हुए की यह मेरा अगला प्रोजेक्ट है। बेहतरीन कास्ट के साथ काम करने का मौका मिलेगा.... फिल्म के सेट पर इमरान हाशमी से मिलने का और इंतजार नहीं कर सकती।'

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान
विज्ञापन

वामिका का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो वामिका गब्बी ने 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर खान की चचेरी बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने मौसम, बिट्टू बॉस, 83, खुफिया और बेबी जॉन जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें:
Bhooth Bangla: फिर से जमेगी अक्षय के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी, प्रियदर्शन की भूत बांग्ला में लगाएंगी तड़का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें