फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अक्षय की 'पैडमैन' को दी मात, पहले ही दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई

Mon, 21 May 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह की पहली हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। 18 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले दिन ही रणवीर सिंह ने एक्टर अक्षय कुमार को मात दे दी है। फिल्म 'डेडपूल 2' की शानदार कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है और अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं फिल्म 'डेडपूल 2' साल 2018 की अपने पहले दिन सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाली चौथी फिल्म बन गई है। इस बात का खुलासा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर किया है। उनके ट्वीट के अनुसार 'डेडपूल 2' ने अपने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पीछे छोड़ दिया है। 
Trending Videos

तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताता कि फिल्म 'डेडपूल 2' ने  पहले 11.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर 2018 में सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट भी शेयर की है जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 5वें नंबर पर है। 

तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार टॉप 5 फिल्में- 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने अपने पहले दिन सबसे ज्यादा करीब 31.30 करोड़ की कमाई, 'बागी 2' ने 25.10 करोड़, 'पद्मावत' ने 19 करोड़, 'डेडपूल 2' ने 11.25 करोड़ और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' ने 10.26 करोड़ रुपए की कमाई की है। 
 

 
विज्ञापन

आपको बता दें कि फिल्म 'डेडपूल 2' में रणवीर सिंह से हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए डबिंग की है। यह फिल्म साल 2016 में आई फिल्म 'डेडपूल' का सीक्वल है। यह फिल्म एक्स मैन सीरीज की 11वीं फिल्म है। 'डेडपूल 2' में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स भी अहम रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें