फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 की लंदन शेड्यूल की शूटिंग खत्म, इस अंदाज में जश्न मनाते दिखे रणवीर सिंह

Sat, 31 Aug 2019 01:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranveer singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं।

विज्ञापन


उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। रणवीर और दीपिका की शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे और पति-पत्नी का ही किरदार निभाएंगे। काफी समय से लंदन में फिल्म की शूटिंग चल रही थीं। अब लंदन में शूटिंग खत्म होने पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- शेड्यूल खत्म हुआ। चियर्स। वीडियो में रणवीर सिंह के हाथ में एक ड्रिंक का ग्लास है और उसके साथ चीयर्स कर रहे हैं।

बता दें फिल्म में बोमन ईरानी भी पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर का रोल निभाएंगे। बताया जा रहा है कि बोमन कुछ ही दिनों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और बाद में मुंबई में इस टीम को जॉइन करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें