फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जयेशभाई जोरदार' वाले लुक में नजर आए रणवीर, तस्वीर शेयर कर बोले- 'ऐ चिकने'

Tue, 29 Oct 2019 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बहुत जल्द 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) में भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह ने बिना मूंछों वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में उनका लुक माना जा रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने खुद को 'ऐ चिकने' बताया। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स तले किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर करेंगे।

रणवीर इस फिल्म के लिए अपने गुजराती दोस्तों से मिल रहे हैं और उनके हाव भाव के साथ साथ गुजराती लहजे में हिंदी बोलने का अभ्यास भी कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म तख्त की तैयारी शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


फिल्म पर बात करते हुए रणवीर ने बताया था- “एक बहुमुखी अभिनेता होने का टैग मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं चरित्र चित्रण संबंधी मूल्यों से जुड़ा हूं। शुरू से ही मैं एक बहुमुखी कलाकार के रूप में पहचाने जाने का प्रयास करता रहा हूं। मैंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें पहले से कहीं ज्यादा अब पहचाना जा रहा है। 14 महीनों के अंतराल में लोगों ने मुझे अलाउद्दीन खिलजी (पद्मावत), संग्राम सिम्बा भालेराव (सिम्बा) और मुराद (गली बॉय) जैसे किरदारों में देखा है और मैं आगे भी इसी तरह से खुद को चुनौती देते रहने की उम्मीद करता हूं।”

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें