फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो के जरिए युवाओं की फिट रहने की टिप्स दे रहे है रणवीर सिंह, इंटरनेट पर मची धूम

Thu, 31 May 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के अलाउद्दीन खिलजी यानी रणवीर सिंह ऑफ स्क्रीन भी अपने अजीब कामों और कारनामों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी वह ऐसा ही कुछ करते नजर आएंगे, लेकिन खास बात यह है कि वह इस बार एक उत्कृष्ट वीडियो कंटेंट के जरिए व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अकेले रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य राय कपूर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस शानदार वीडियो में सिद्धार्थ और आदित्य, रणवीर की बॉडी की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं, जबकि रणवीर वीडियो की पंच लाइन बोल रहे है। चेक द वीडियो नाऊ।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने यूथ आइकॉन रणवीर को फिटइंडिया अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया था। ये कैंपेन अभी इंटरनेट पर वायरल है। इसके लिए खेल, मनोरंजन, फिटनेस से जुडे पर्सनैल्टी आगे आ कर अपने फिटनेस वीडियो शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा हैस कि मंत्री राज्यवर्धन चाहते थे कि देश के लोकप्रिय यूथ आइकन अब रणवीर फिटनेस संदेश फैलाने में उनके साथ शामिल हो, और अब उनका वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

# फ़िटइंडिया अभियान नाम के सरकार की महत्वाकांक्षी, राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य और फिटनेस जागरूकता अभियान में भाग लेने के लिए रणवीर को नॉमिनेट किया गया था। रणवीर की मास अपील पर एक बार फिर मुहर लगी है। उनके मास अपील को देखते हुए ही इस महत्वपूर्ण अखिल भारतीय अभियान को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उनका चयन किया गया है। रणवीर ने अपनी अनूठी शैली में आज के युवाओं के लिए सही खाना, सही तरीके से रहने और नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें