Movie Kantara Row: पिछले साल फिल्म ‘कांतारा 2’ के कारण रणवीर सिंह एक विवाद में फंस गए। उन पर केस तक हो गया। हाल ही में इसी मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में वह संशोधित माफीनामा दाखिल करने के लिए राजी हो गए। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।
कांतारा विवाद के बाद रणवीर सिंह पर एक व्यक्ति ने केस दर्ज कर दिया था। रणवीर सिंह ने इस मामले में माफीनाम भी कोर्ट में दाखिल कर दिया था। लेकिन इस माफीनामे पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जाहिर की। अब रणवीर सिंह कर्नाटक हाईकोर्ट में इसी मामले में संशोधित माफीनामा दाखिल करेंगे। इसके लिए उनकी तरफ से सहमति जताई गई है।
विज्ञापन
दोबारा माफीनामे की मांग शिकायतकर्ता ने क्यों की?
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा 2’ के एक सीन नकल की। इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने उन्हें मना भी किया। बाद में इस बात से कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। एक व्यक्ति ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दायर की, मामला कनार्टक हाईकोर्ट तक पहुंचा। इसी मामले में रणवीर ने एक माफीनामा भी दायर किया था। लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी माफी में सच्ची पछताछे की भावना नहीं दिखती है।
संशोधित माफीनामा दायर करने को तैयार रणवीर सिंह
इस मामले की सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता से सलाह-मशविरा करने के बाद एक नया माफीनामा जमा किया जाएगा। हाईकोर्ट को बताया गया कि एक्टर अब इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। रणवीर सिंह अपनी माफी के शब्दों पर दोबारा विचार करने और उन्हें संशोधित करने के लिए तैयार हैं।
'धुरंधर 2' के कारण भी चर्चा में रणवीर सिंह
इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर भी चर्चा में है। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने 1,680 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 'धुरंधर 2' ने कई फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही अब यह साउथ फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करने की फिराक में है।