फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: 22 साल के इस लड़के ने काटा 'धुरंधर' का ट्रेलर और टीजर, यामी गौतम से है खास कनेक्शन; जानें कौन है?

Mon, 08 Dec 2025 04:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who IS Ojas Gautam: इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' सुर्खियों में है। महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी इस फिल्म से एक 22 वर्षीय लड़के का नाम जुड़ा है। फिल्म का ट्रेलर इसी नवयुवक ने काटा और नाम है इनका ओजस गौतम। जानिए इनके बारे में...
विज्ञापन
यामी गौतम-धुरंधर-ओजस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी एक्शन से भरपूर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों खूब तारीफें बटोर रही है। फिल्म 05 दिसंबर को थिएटर में लगी और शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की धांसू कमाई के बीच अचानक ओजस गौतम का नाम चर्चा में हैं। वही ओजस, जिन्होंने इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर एडिट किया। 

विज्ञापन


आदित्य धर कर चुके हैं ओजस की तारीफ
फिल्म 'धुरंधर' का जब ट्रेलर रिलीज किया गया तो दर्शकों ने इसे खूब सराहा। कंटेंट के साथ-साथ इसकी एडिटिंग की भी खूब तारीफ हुई। इसे इंडस्ट्री के शानदार ट्रेलर कट्स में से एक माना गया। इस तारीफ के हकदार दरअसल ओजस ही हैं, जिनकी उम्र 22 साल है। ओजस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साले हैं। 

Trending Videos

रणवीर सिंह ने ओजस को लगाया गले - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर रिलीज पर रणवीर सिंह ने लगाया था गले
ओजस गौतम, अभिनेत्री यामी गौतम के भाई हैं। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो खुद ओजस के जीजा यानी आदित्य धर ने उन्हें लोगों से रूबरू कराया। आदित्य ने कहा, 'आप लोगों ने ट्रेलर और टीजर को वाकई में एंजॉय किया। यहां मैं एक नाम इससे जोड़ना चाहूंगा। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि फिल्म का ट्रेलर और टीजर मेरे 22 साल के डीए ने कट किया'। उन्होंने ओजस को मंच पर बुलाते हुए यह भी कहा कि वे यहां आने के हकदार हैं। जब ओजस आने में संकोच कर रहे थे तो फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह खुद जाकर ओजस को लेकर आए। 
 
विज्ञापन

आदित्य धर-ओजस-यामी - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य बोले- 'दस साल में बड़ा डायरेक्टर बनेगा'
दो से ढाई मिनट के ट्रेलर को कट करते वक्त अक्सर लोग एक छोटी सी भूल यह कर देते हैं कि अनजाने में कहानी रिवील कर देते हैं। मगर, ओजस ने ट्रेलर में कहानी का अंदाजा नहीं लगने दिया। आदित्य धर ने ओजस को लेकर आगे कहा, 'ओजस मेरे बहुत करीब है। मेरे साथ लगभग 2021 से है। यह तब भी मौजूद था, जब मैं अश्वत्थामा बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा था। एक बहुत बड़ा कारण कि मैं इस 'धुरंधर' को बना सका, वो इस लड़के की जिद है। इसने हमेशा मेरे ऊपर भरोसा किया है। मुझे यकीन है कि अगले दस वर्षों में यह देश का सबसे बड़ा डायरेक्टर बनेगा'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें