रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी एक्शन से भरपूर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों खूब तारीफें बटोर रही है। फिल्म 05 दिसंबर को थिएटर में लगी और शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की धांसू कमाई के बीच अचानक ओजस गौतम का नाम चर्चा में हैं। वही ओजस, जिन्होंने इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर एडिट किया।
आदित्य धर कर चुके हैं ओजस की तारीफ
फिल्म 'धुरंधर' का जब ट्रेलर रिलीज किया गया तो दर्शकों ने इसे खूब सराहा। कंटेंट के साथ-साथ इसकी एडिटिंग की भी खूब तारीफ हुई। इसे इंडस्ट्री के शानदार ट्रेलर कट्स में से एक माना गया। इस तारीफ के हकदार दरअसल ओजस ही हैं, जिनकी उम्र 22 साल है। ओजस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साले हैं।