फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी में नहीं मिली ‘धुरंधर- द रिवेंज’ को जगह: आठ गने भेजे पर नहीं मिला नामांकन, इस तमिल गाने ने बनाई जगह

Tue, 17 Nov 2026 01:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • ‘धुरंंधर: द रिवेंज का म्यूजिक ग्रैमी 2027 में नहीं सुनाई देगा।
  •  कई श्रेणियों में गाने भेजने के बाद भी यह ग्रैमी की लिस्ट में शामिल नहीं हुआ। 
  •  वहीं पहली बार एक तमिल गाने को ग्रैमी 2027 के लिए नामंकित किया गया।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंंधर: द रिवेंज  की कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों में काफी लुभाया था। वहीं फिल्म का म्यूजिक भी फैंस को खूब पसंद आया। मगर ग्रैमी 2027 में सास्वत सचदेव का यह म्यूजिक हिस्सा नहीं होगा। अवॉर्ड शो की फायनल नॉमीनेशन लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म के म्यूजिक का नाम नहीं है। 

निर्माताओं ने किन श्रेणियों मे भेजा? 

विज्ञापन

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का साउंडट्रैक 2027 ग्रैमी अवार्ड्स में नामांकन हासिल करने में असफल रहा। फिल्म निर्माताओं ने योजना के अनुसार कई श्रेणियों में आठ ट्रैक जमा किये थे।इसके बावजूद 16 नवंबर को अंतिम नामांकन सूची की घोषणा के समय एल्बम को कोई जगह नहीं मिली।

Trending Videos

धुरंधर द रिवेंज - फोटो : सोशल मीडिया

कौन से गानें भेजे गए? 
ग्रैमी अवॉर्ड की प्रतिस्पर्धा कई श्रेणियों में होती है। इसके लिए अलग-अलग गानें विभिन्न श्रेणियों में भेजे जाते हैं। इसमें विजुअल मीडिया के लिए लिखा गया सर्वश्रेष्ठ गीत में (फिर से), सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ /ग्रुप परफॉर्मेंस में (जाइये सजाना), सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस में (जान से गुजरते हैं और कन्हैया), सर्वश्रेष्ठ एशियाई पॉप संगीत प्रदर्शन (आरी आरी) और सर्वश्रेष्ठ रैप परफॉर्मेंस  (मन अटकेया - डेस्टिनी) शामिल हैं।

तमिल गाने को मिली लिस्ट में जगह
फिल्म ‘धुरंधर 2’ भले ही अपनी जगह ग्रैमी अवॉर्ड की लिस्ट में न बना पाई हो मगर भारत से एक फिल्म ने अपनी जगह जरुर बनाई है। देवन एकंबरम और सुशा का तमिल गीत 'वरुवाइ' को सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल संगीत प्रदर्शन श्रेणी में नामांकन मिला है। यह पहली बार है जब किसी तमिल गीत को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है।

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का कलेक्शन 
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1,363.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें भारत से 1,013.15 करोड़ रुपये और विदेशों से 350 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई, जो एक भारतीय जासूस है जिसे हमजा अली मजारी के रूप में पाकिस्तान में एक आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें