फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office: अभी भी करोड़ों में कमा रही ‘धुरंधर 2’, फिल्म ने 42वें दिन किया इतना कलेक्शन

Wed, 29 Apr 2026 09:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। जानिए फिल्म ने 42वें दिन कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब भी ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने 42वें दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

नई रिलीज को टक्कर दे रही फिल्म 
‘धुरंधर 2’ के रिलीज के बाद कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन कोई इसे टक्कर नहीं दे पाया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के सामने भी ये फिल्म डटकर खड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भूत बंगला और माइकल जैसी फिल्मों के बीच भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई जारी है।

 

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 42 दिन हो गए हैं। फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद भी फिल्म थिएटर में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को यानी 41वें दिन 1.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं आज फिल्म ने बुधवार को 42वें दिन खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1,133.94 करोड़ हो गया है।

 

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1,780.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ‘माइकल’ जैसी फिल्मों के बीच भी ये बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।

 

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर 2’ के बारे में 
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है। इसमें एक इंडियन स्पाई की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों को मारता है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर. माधवन अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें