Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। जानिए फिल्म ने 42वें दिन कितनी कमाई की।
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब भी ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने 42वें दिन कितनी कमाई की है।
नई रिलीज को टक्कर दे रही फिल्म
‘धुरंधर 2’ के रिलीज के बाद कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन कोई इसे टक्कर नहीं दे पाया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के सामने भी ये फिल्म डटकर खड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भूत बंगला और माइकल जैसी फिल्मों के बीच भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई जारी है।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1,780.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ‘माइकल’ जैसी फिल्मों के बीच भी ये बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
‘धुरंधर 2’ के बारे में
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है। इसमें एक इंडियन स्पाई की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों को मारता है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर. माधवन अहम किरदारों में हैं।