फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह रणवीर और दीपिका के ब्रेकअप की खबर शाम को किस का किस्सा ! जानें क्या है मामला

Thu, 27 Jul 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
रणवीर, दीपिका
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते के खत्म होने की खबर पिछले कुछ समय से लगातार आ रही हैं।
विज्ञापन

आज ही हमने आपको बताया था कि सूत्रों के अनुसार दोनों अलग हो चुके हैं और इनके बीच कुछ नहीं बचा है। लेकिन अभी-अभी हमें पता चला है कि रणवीर ने एक इंटरव्यू में दीपिका को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये कितने दूर, कितने पास हैं। 

नेहा धूपिया के एक टॉक शो में रणवीर ने माना है कि दीपिका से अच्छा किसर कोई और नहीं है। रणवीर ने कहा, "मुझे लगता है कि दीपिका बेस्ट किसर हैं। आपने वो गाना देखा है- अंग लगा दे रे, मुझे रंग लगा दे रे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तो मानना ही होगा कि रणवीर और दीपिका के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री है। ये दोनों पिछले 5 साल से साथ में हैं और खबर थी कि रणवीर अब किसी और को डेट कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका के बीच शादी को लेकर भी मतभेद हैं। रणवीर शादी करना चाहते हैं और दीपिका फिलहाल यह नहीं चाहतीं। खैर, जल्द ही दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दिखेंगे। इसमें शाहिद भी दोनों के साथ हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें