फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर? इस दिन होगी घोषणा

Sun, 02 Jul 2023 06:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर पक्की मुहर लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं, इसकी घोषणा खास दिन पर की जानी है। 
 
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर की 'डॉन' एक काल्पनिक भारतीय अंडरवर्ल्ड सरगना पर केंद्रित फ्रेंचाइजी है। वर्ष 2006 में 'डॉन' और वर्ष 2011 में इसका सीक्वल 'डॉन 2' रिलीज किया गया। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद मेकर्स इसकी तीसरी किस्त बनाने की योजना कर रहे हैं। तीसरे पार्ट का नाम 'डॉन 3: चेंज एंड्स' होने वाला है। हालांकि, इस पार्ट में डॉन की भूमिका में नजर आने के लिए शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। इसी को लेकर आया नया अपडेट जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है।     

'डॉन 3' में नजर आएंगे रणवीर सिंह 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर के जरिए निर्देशित 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को शामिल किया गया है। कथित तौर पर एक्टर 'डॉन 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगे और एक्शन थ्रिलर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने त्रिविक्रम संग फिर मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाल

6 जुलाई को होगी घोषणा 

कथित तौर पर फिल्म की घोषणा रणवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर की जाएगी, जो 6 जुलाई को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज से पहले होगी। साथ ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर 4 जुलाई को डिजिटली रिलीज किया जाएगा।

Deepika-Ranveer: स्क्रीन पर फिर एक साथ दिखेंगे दीपिका-रणवीर? एक्टर ने वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की उत्सुक्ता

फैंस को अनाउंसमेंट का इंतजार 

सोशल मीडिया समुदायों के अनुसार, रणवीर सिंह के जरिए 'डॉन 3' में मुख्य भूमिका निभाने की पुष्टि की गई है। एक शख्स ने लिखा है, 'फरहान अख्तर की एक्शन से भरपूर डॉन फ्रेंचाइजी को एक बदलाव मिल रहा है, और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह को इसमें शामिल किया गया है।' वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद फैंस 6 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें