फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने पूरी की पहली सिंधी फिल्म की शूटिंग, जानें कब होगी रिलीज?

Fri, 03 Jun 2022 06:07 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह अपनी पहली सिंधी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बारे में वह जल्द ही अपने फैंस को काफी जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पहली सिंधी फिल्म 'दधो सुथो' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का डायरेक्शन राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता अमित शर्मा ने किया है। बता दें कि दधो सुथो की शूटिंग जनवरी 2022 में शुरू हुई थी और अब यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। 

फिल्म को लेकर रणवीर काफी उत्साहित

बता दें कि यह रणवीर सिंह की पहली हिंदी फिल्म है। इसे लेकर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दरअसल, इस वक्त रणवीर का शेड्यूल काफी ज्यादा टाइट था। इसके बावजूद उन्होंने सिंधी फिल्म के लिए समय निकाला और शूटिंग पूरी की। 

कब रिलीज होगी यह फिल्म?

फिलहाल, रणवीर ने यह खुलासा नहीं किया है कि फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा। वहीं, फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह जरूर कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस बारे में और ज्यादा जानकारी रणवीर सिंह के सोशल मीडिया पेज पर जल्द जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें