फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन के बाद धोबी घाट पर दिखे 'सिम्बा' रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ की मस्ती

Fri, 22 Jun 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिम्बा' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में 'सिम्बा' के सेट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें रणवीर और सारा के साथ फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी मस्ती करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन


इस वीडियो के बाद अब 'सिम्बा' के सेट का एक और वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी पुलिस स्टेशन का नहीं बल्कि किसी धोबी घाट का लग रहा है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में पुलिस वाले संग्राम भलेराव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए अब रणवीर सिंह ने अपना लुक रीयल लाइफ में भी बदल लिया है। पिछले दिनों अचानक ही वो जब इस लुक में दिखे तो फैंस चौक गए। आपको बता दें कि फिल्म 'सिम्बा' अगले साल 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें