फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर का हुआ 'प्री-वेडिंग फोटोशूट', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

Fri, 23 Mar 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
deepika ranveer marriage
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों वेडिंग लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को उनका 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
deepika ranveer marriage
इससे पहले इन तस्वीरों को देखकर आप भी अपनी कुछ राय बनाए तो हम आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच नहीं है। दरअसल आए दिन दोनों की सगाई और शादी की खबरों को देखते हुए एक फैन ने बड़ी खूबसूरती से फोटोशॉप कर दोनों की शादी का लुक तैयार किया है। इतना ही नहीं फोटोशॉप का इस्तेमाल कर इस फैन ने एक्सपेरिमेंट करते हुए दोनों की कई तस्वीरें तैयार की हैं।
विज्ञापन

3 of 4
deepika ranveer marriage
बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी के लाखों फैन्स हैं और सभी को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को  'दीपवीर' के नाम से भी जाना जाता है। इन वायरल तस्वीरों के साथ कई सारे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें #deepveer #deepikapadukon #ranveer #ranveersinghfanclub #deepikapadukone शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Deepika Padukone
इन खूबसूरत तस्वीरों को दीपिका पादुकोण के एक फैन सिद्धांत ने तैयार किया है। उनके द्वारा बनाई गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस में दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। वैसे, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के परिवार वाले जोरों शोरों से शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं खबर है कि दीपिका शादी की शॉपिंग करने अपने घर बेंगलुरू गई हुईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें