सार
Ranveer Singh Viral Dance Video: रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के रिसेप्शन में जमकर डांस किया। एक वायरल वीडियो में उनका मस्ती भरा अंदाज, अर्जुन कपूर और सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ देखने को मिला।
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अंशुला के रिसेप्शन में किया डांस
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
मंगलवार को अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का रिसेप्शन फंक्शन था। इस इवेंट में कपूर खानदान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। रिसेप्शन फंक्शन से कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में अर्जुन और रणवीर सिंह एक खास गाने पर डांस कर रहे हैं। साथ ही हिमेश रेशमिया के साथ भी एक हिट सॉन्ग गाते हुए दोनों एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘गुंडे’ के गाने पर नाचे रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंडे’ में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने साथ अभिनय किया था। इस फिल्म के एक गाना था ‘तूने मारी एंट्री…’, इसी सॉन्ग पर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर, अंशुला के रिसेप्शन में डांस करते दिखे। दोनों ने मस्ती भरे अंदाज में इस गाने में जमकर डांस किया।
सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ भी गाया गाना
अंशुला के रिसेप्शन से ही एक और वीडियो वायरल है, इसमें अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह गाना गाते हुए नजर आए। यह दोनों हिमेश के साथ उनके हिट सॉन्ग ‘कितने अरमान..’ को गा रहे हैं और खूब एंज्वॉय कर रहे हैं।
अंशुला और रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सेलेब्स रिसेप्शन में पहुंचे थे
अंशुला कपूर के वेडिंंग रिसेप्शन में रेखा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, जेनिलिया डिसूजा के अलावा कई सेलेब्स भी पहुंचे। अर्जुन कपूर के दोस्त और परिवार के लोग भी इस रिसेप्शन में नजर आए। अर्जुन कपूर की सौतेली बहन जान्हवी कपूर भी रिसेप्शन में दिखीं।