फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने ठुकराया 9 करोड़ का विज्ञापन, जानें क्यों?

Wed, 26 Apr 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
रणबीर कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे विज्ञापन करने की फीस करोड़ों रुपये लेते हैं, लेकिन रणबीर कपूर ने ऐसे बड़ी रकम को लात मार दी और विज्ञापन करने से मना कर दिया है। हाल ही में एक फेयरनेस प्रोडक्ट की कंपनी रणबीर कपूर को साइन करना चाहती थी जिसके लिए वो रनबीर को 9 करोड़ की मोटी रकम भी दे रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दीपिका के हाथ से निकला साइना नेहवाल बनने का मौका, श्रद्धा को मिली बायोपिक

इसके बावजूद भी रणबीर ने उन्हे मना कर दिया। इसका कारण माना जा रहा है फेयरनेस प्रोडक्टस पर छिड़ी बहस। इससे पहले अभय देओल ने फेयरनेस प्रोडक्ट को प्रमोट करने वाले एक्टर-एक्ट्रेस पर तीखी टिप्पणी की थी। इसके बाद से फेयरनेस प्रोडक्ट के खिलाफ एक कैंपेन चल गया था। 
विज्ञापन


फेयरनेस प्रोडक्ट का एड करने में शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम का नाम सबसे आम है। 

हालांकि रणबीर ने अभी तक इस पर कोई जबाव नहीं दिया है। लेकिन उनके इरादों से ये साफ ही लग रहा है कि वो खुद भी फेयरनेस प्रोडक्ट्स को सपोर्ट नहीं करते।

इसे भी पढ़ें-  विराट की दाढ़ी पर ये क्या बोल गईं अनुष्का
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें