वैसे तो दीपिका और रणवीर ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में अभी तक भी खुलासा नही किया है, लेकिन ये भी सच है कि दोनों के रिश्ते की खबर किसी से छुपी भी नहीं है।
हाल ही में दीपिका रणवीर से मिलने उनके जन्मदिन पर तुर्की पहुंची। हालाँकि उन्हें 7 जुलाई से रणबीर कपूर के साथ फ़्रांस के लिये निकलना था लेकिन वह 6 जुलाई को यानी एक दिन पहले ही रवाना हो गई।