वायरल वीडियो
इस वीडियो को खुद रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें उनकी बेटी, जो उनकी जिम ट्रेनर भी हैं, उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं। शुरू में रंजीत को एक्सरसाइज सही से करने में थोड़ी मुश्किल होती है, लेकिन तब उनकी बेटी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें पुरानी फिल्मों की याद दिलाती हैं, तब रंजीत जोश में आ जाते हैं।
बेटी की बातों ने बढ़ाया जोश
रंजीत की बेटी कहती हैं कि फिल्मों में वे खलनायक बनकर नायिकाओं को कैसे पकड़ते थे। यह सुनते ही रंजीत हंस पड़े और बोले, 'तो ऐसे बोलो ना।' फिर रंजीत पूरी एनर्जी के साथ, अपने पुराने बॉलीवुड स्टाइल में नाटकीय अंदाज में एक्सरसाइज करने लगते हैं।
रंजीत का पोस्ट
रंजीत ने खुद यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, 'अरे... अगर ऐसा ही वर्कआउट करूंगा, तो हमेशा फिट रहूंगा। मेरे कोच और बेटी को धन्यवाद।' रंजीत के इस वीडियो पर अभिनेता हर्षवर्धन राण ने कमेंट में लिखा, 'इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज।'
रंजीत बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रहे हैं। उन्होंने 1970-80 के दशक में 'अमर अकबर एंथनी', 'नमक हलाल', 'लॉवारिस', 'शर्मिली' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। स्क्रीन पर वह अपने किरदार से हर किसी को हैरान कर देते आए हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत अच्छे और शांत इंसान हैं।
यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुरानी हवेली के साथ जुड़ा किस्सा; अक्षय-राजपाल और परेश की दिखी दमदार कॉमेडी