फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तलाश' में रानी चाहती थी करीना वाला रोल

Mon, 26 Nov 2012 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रीमा कागती की फिल्म 'तलाश' में रानी और करीना कपूर एक साथ नजर आनेवाली हैं। खास बात यह है कि करीना इस फिल्म में जहां ग्लैमरस नजर आ रही हैं वहीं रानी बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। एक एक्ट्रेस के लिए उसका लुक सबसे ज्यादा मायने रखता है ऐसे में क्या करीना वाला रोल अगर रानी को मिलता तो रानी ज्यादा खुश होतीं।
विज्ञापन


इस सवाल पर रानी अपने अंदाज में कहती हैं कि मैं इस मामले में थोड़ी घमंडी हूं। मुङो अपने अभिनय पर भरोसा है और जब कोई निर्देशक मेरे पास रोल लेकर आता है तो मैं अपना किरदार सुनती हूं और उसके अनुरुप ही हां करती हूं।  मुङो यह जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है कि फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस का क्या किरदार है। वह परदे पर मुझसे ज्यादा
अट्रैक्टिव लग रही है। उसने कितना कम या ज्यादा मेकअप किया है।

यह सब मैं नहीं पूछती  इसलिए मैं अपने किरदार में खुश हूं। वैसे करीना के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार है और वह भी मेरी बहुत इज्जत करती है. सच कहूं तो जब मुङो मालूम हुआ कि इस फिल्म में करीना भी है तो मुङो बहुत खुशी हुई थी। मैं काफी समय से करीना के साथ काम करना चाहती थी। 'मुझसे दोस्ती करोगे' के बाद हम इस फिल्म में है लेकिन अफसोस हमारा कोई सीन साथ में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें