फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, अपनी आवाज के लिए उन्हें सुननी पड़ी थी बातें, अगर उस वक्त वो...

Tue, 07 Mar 2023 05:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे के प्रमोशन में लगी हैं। जो एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अपनी आवाज के लिए बातें सुननी पड़ती थीं।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। भले ही वे फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन इससे उनके चाहने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। एक दौर था जब रानी मुखर्जी की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे। रानी ने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ये साबित किया कि वे बॉलीवुड की असली क्वीन हैं। रानी मुखर्जी के बारे में जानकारी पाने के लिए उनके फैंस काफी इंतजार करते हैं। रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की थी। लेकिन इस दौरान रानी को अपनी आवाज और हाइट को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

रानी ने अपने स्ट्रगल के बारे में मीडिया से बात की। दरअसल रानी की अपनी आने वाली फिल्म 'मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे' के प्रमोशन में लगी हैं। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए रानी ने बताया कि कैसे उन्होंने एक एजेंडे के तहत किए गए क्रिटिसिज्म की ओर ध्यान न देकर क्रिएटिव क्रिटिसिज्म पर पूरा फोकस किया। रानी ने आगे बताया कि अगर मैं इस बारे में सोचती कि लोग मेरी आवाज के बारे में क्या सोच रखते हैं तो आज मेरी आवाज लाखों की पसंदीदा नहीं होती।

रानी मुखर्जी
रानी ने कहा कि लोग आज मुझे मेरी आवाज से पहचानते हैं। किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि मेरी आवाज इतनी खास हो सकती है। उनका कहना है कि वो इस बात से प्रभावित नहीं होती कि लोग क्या कहेंगे। अगर मैं ऐसे सोचना शुरू कर दूं तो मुझे अपने नहीं बल्कि लोगों के लिए जीना पड़े।
विज्ञापन

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री महिलाओं के लिए कैसे बेहतर हुई है तो उन्होंने कहा कि चीजें बेहतर होने के लिए बदल रही हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग लोगों के लिए स्थिति अलग है। बता दें कि रानी मुखर्जी अगली आने वाली फिल्म 'मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे' 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर की लोगों ने काफी पसंद किया था। रानी के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि अभिनेत्री काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार, किस्सा सुन कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें