रानी मुखर्जी और करण जौहर को आप कुछ समय के बाद देखेंगे तो यह दोनों ही बदले हुए मिलेंगे। यह दोनों ही अपना-अपना वजन 10 से 12 किलो कम करने जा रहे हैं।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'मर्दानी' के लिये 12 किलोग्राम वजन कम करने जा रही हैं। रानी मुखर्जी यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में प्रदीप सरकार के निर्देशन मे काम कर रही हैं।
फिल्म में रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रही हैं। इस किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार करने के लिये वो फिजिकल ट्रेनर की सहायता से अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रही हैं।
रानी मुखर्जी को फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे समीर जरूआ ने कहा कि रानी को इस फिल्म के लिये कम से कम 12 किलोग्राम वजन कम करने की जरूरत होगी। रानी ने अब तक 3 किलो वजन कम भी कर लिया है।
इसी तरह फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी अपना वजन 10 किलो कम कर रहे हैं। करण जौहर पहली बार किसी फिल्म में अभिनय करने जा रहे हैं। वह रोल के अनुरूप पूरी तरह से फिट दिखें इसलिए वह अपना वजन कम करेंगे।
करण जौहर अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'बांबे वेलवेट' में एक यंग बिजनेसमैन का किरदार निभाने जा रहे हैं। करण जौहर का यह किरदार एक समलैंगिक का होगा।