फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंटी और बबली' की टीम अबू धाबी में ठगी करने को तैयार

Tue, 18 Feb 2020 08:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Bunty Aur Babli 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित सीक्वल फिल्म 'बंटी और बबली 2' की पूरी टीम फिल्म की शूटिंग करने अबु धाबी रवाना हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक वहां फिल्म का एक लंबा शेड्यूल चलने वाला है और इस शेड्यूल में फिल्म के चारों मुख्य कलाकार रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, शरवरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


फिल्म 'बंटी और बलली 2' के निर्देशक वरुण शर्मा बताते हैं कि 'बंटी और बबली 2' एक ऐसी हिंदी फिल्म होगी जिसे इस गर्मी में युवाओं और पारिवारिक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह काफी पसंद की गई फिल्म की अगली कड़ी है, जो आज के समय में फिर से बनाई जा रही है।

आज के दर्शक जो कुछ नया और चालाकी भरा देखने की उम्मीद कर रहे होंगे, उनके लिए इन ठगों को आज के दौर के मुताबिक तैयार करने की जरूरत है। वरुण कहते हैं कि दर्शक जब सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाएंगे तो उन्हें ठीक वही मिलेगा।

वरुण कहते हैं, हम अबू धाबी में एक महत्वपूर्ण ठगी की शूटिंग कर रहे हैं। अबू धाबी का परिदृश्य फिल्म के पैमाने को काफी विस्तार देता है और टीम यहां लगभग 10 दिन रुकेगी और इस दौरान ठगी की सीन के साथ ही फिल्म के कुछ अन्य दृश्यों की भी शूटिंग करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्म की कास्टिंग भी काफी रोमांचक है। इसमें एक बार फिर से सैफ अली खान और रानी मुखर्जी साथ में हैं, जिन्हें असली 'बंटी और बबली' के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा! सैफ और रानी ने हम तुम और ता रा रम पम जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन


इस मशहूर गायिका ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कहा- 'मेरे पति को मत छोड़ना'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें