मंच को सिर माथे पर लगाकर अवॉर्ड लेने को बढ़ीं रानी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी को आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह रानी मुखर्जी का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड प्रदान किए। रानी मुखर्जी ने अवॉर्ड के लिए मंच पर कदम रखने से पहले झुककर प्रणाम किया। मंच को सिर माथे लगाकर वे सम्मान ग्रहण करने के लिए आगे बढीं। उनके इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रानी मुखर्जी, शाहरुख खान, विक्रांत मैसी
- फोटो : पीटीआई
मोती हार और सिल्वर ईयरिंग से कंपलीट किया लुक
रानी मुखर्जी नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में अभिनेता शाहरुख खान के साथ बैठी नजर आईं। रानी ने ब्राउन कलर की साड़ी में सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने व्हाइट पर्ल नेकलेस, सिल्वर ईयररिंग से लुक कंपलीट किया। वे पारंपरिक लुक में नजर आईं।
बिटिया के नाम वाला नेकलेस
रानी मुखर्जी ने आज अवॉर्ड सेरेमनी में शिरकत करते हुए अपने लुक को पर्सनल टच दिया। उन्होंने गोल्ड की जो चेन पहनी उस पर उनकी बिटिया आदिरा का नाम लिखा है। अपने जीवन के इस खास में उन्होंने अपनी बेटी के नाम वाला नेकलेस पहनकर पर्सनल टच दिया।