फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: बड़े पर्दे पर शाहरुख-सनी देओल की वापसी से खुश हैं रानी, किंग खान के साथ काम करने की जताई इच्छा

Tue, 16 Jan 2024 05:58 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

रानी मुखर्जी ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है उम्र कोई फैक्टर नहीं है काम करने के लिए। मुझे फिल्मों में काम करना पसंद है और मैं इसे जारी रखूंगी।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाली रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले दिनों में रानी मुखर्जी यशराज बैनर की एक फिल्म में दिखाई देंगी। इसके पहले रानी मुखर्जी 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में नजर आई थीं। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आयी थी। पिछले दिनों रानी ने 90 के दशक के अभिनेताओं की बड़े पर्दे पर वापसी और अपने काम के बारे में खुल कर बात की। 
विज्ञापन


शाहरुख खान की वापसी से हैं खुश 
पिछला साल 2023, 90 के दशक के अभिनेताओं शाहरुख खान और सनी देओल के नाम रहा है। साल 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों की तीनों सुपर हिट हुईं। 'पठान', 'जवान',और 'डंकी' इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। सनी देओल की 'गदर 2' भी 500 करोड़ की कमाई करने वाली सुपर हिट फिल्म रही। रानी मुखर्जी से जब पूछा गया, 'वे कैसा महसूस करती हैं, जब 90 के दशक के हीरो शाहरुख खान की फिल्में हिट हो रही हैं अभी 2023 में।' इस सवाल के जवाब में रानी ने कहा था, 'मैं बहुत खुश हूं शाहरुख के लिए और उन सभी अभिनेताओं के लिए जिनकी फिल्में इस साल हिट रही हैं।'

OTT Debut 2024: इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे ये स्टार्स, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

बढ़ती उम्र पर क्या बोलीं रानी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है उम्र कोई फैक्टर नहीं है काम करने के लिए। मुझे फिल्मों में काम करना पसंद है और मैं इसे जारी रखूंगी। उसी इंटरव्यू के दौरान रानी बोलीं, 'मैं पूरी तरह से 90 की दशक से नहीं हूं। मैंने अपने करियर की शुरुआत 1996 से की थी।' साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में मौका मिलेगा तो वे शाहरुख खान के साथ फिल्में करना चाहेंगी।

आयुष्मान ने साझा की रियल लाइफ 'ड्रीम गर्ल' की तस्वीर!

रानी का वर्कफ्रंट 
विज्ञापन

पिछली बार रानी मुखर्जी 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय की खूब सराहना हुई थी। 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी, जिनसे उनका बच्चा छिन जाता है। रानी कैसे अपने बच्चे को वापस हासिल करती हैं, इस फिल्म उनके इस संघर्ष को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें