वायरल वीडियो
रानी मुखर्जी आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रानी को एयरपोर्ट पर लेने उनकी बेटी आदिरा आई थीं। हालांकि, रानी के साथ उनकी बेटी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे तो रानी ने उन्हें टोकते हए कहा, 'बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना।' इसके बाद रानी ने खुद पैपराजी का कैमरा चेक किया।
'मर्दानी 3' में नजर आई थीं रानी
रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म 'मर्दानी 3' में देखा गया था। यह फिल्म इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 'मर्दानी 3' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने निडर पुलिस अधिकारी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के रूप में वापसी की है। यह फिल्म बाल तस्करी और भीख मांगने वाले माफिया के खिलाफ उनकी लड़ाई पर केंद्रित है।
यह भी पढ़ें: Kajol: कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचीं काजोल, लिया मां काली का आशीर्वाद