फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न में रानी मुखर्जी ने देश की बढ़ाई शान, बोलीं - 'विदेश में तिरंगा फहराना गर्व की बात'

Sat, 11 Aug 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rani Mukerji
विज्ञापन
बालीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' 2018 में पहुंची थीं। इस फेस्टिवल के दौरान रानी मुखर्जी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस फेस्टिवल का आयोजन हर साल होता है। पिछली बार इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ इसमें हिस्सा लिया था।  
विज्ञापन


इस खास मौके पर रानी मुखर्जी ने सफेद रंग की साड़ी के साथ सफेद मोतियों की माला पहनी हुई थी। इस सिंपल लुक में रानी मुखर्जी काफी खूबसूरत लग रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक तिरंगा फहराने के बाद हिंदी सिनेमाजगत की बबली गर्ल रानी मुखर्जी ने मेलबर्न में मिले इस सम्मान को सराहा।
 

Rani Mukerji
रानी मुखर्जी ने कहा - 'तिरंगा फहराना गर्व की बात है और जब यह मौका विदेश में मिले तो इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी। इस काम के लिए मेरा चुनाव हुआ इसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।'

'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' 2018 में रानी मुखर्जी का तिरंगा फहराते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रानी राष्ट्रगान गाती हुई नजर आ रही हैं। पिछली बार ऐश्वर्या आराध्या के साथ गई थीं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने सफेद रंग का अनारकली सूट पहना था तो वहीं आराध्या सफेद रंग का सूट पहने हुए नजर आई थीं। 
 
विज्ञापन

Rani Mukerji
आपको बता दें, रानी मुखर्जी आखिरी बार 'हिचकी' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक अध्यापिका का किरदार निभाया था जो कि अजीब तरह की बीमारी से पीड़ित थी। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें