फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हूड्डा बनेंगे जर्नलिस्ट

Sat, 27 Apr 2013 01:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बांबे टॉकीज' में रणदीप हूडा ने एक सीनियर टीवी जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है। वे फिल्म में रानी मुखर्जी के पति बने हुए हैं।
विज्ञापन


इस किरदार को निभाने के लिए रणदीप ने किस जर्नलिस्ट से प्रेरणा ली है, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

हां, उन्होंने यह जरूर कहा कि इस भूमिका को निभाने में बड़ा मजा आया। उन्हें यह किरदार निभाना इसलिए भी ज्यादा कठिन नहीं लगा, क्योंकि अब तक के अपने अभिनय कैरियर में वे बीसियों टीवी पत्रकारों को इंटरव्यू दे चुके हैं।
विज्ञापन


 उन्हें एक टीवी जर्नलिस्ट की बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल पकडऩे में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई।

हालांकि शूटिंग से पहले उन्होंने करण जौहर से अपने किरदार के बारे में बारीकी से जानकारियां ले ली थीं।

बताते चलें कि 'बांबे टॉकीज' में करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप जैसे दिग्गज निर्देशकों की चार छोटी फिल्में रखी गई हैं।

ये फिल्में सौ साल के सिनेमा को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए बनाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें