फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: घुड़सवारी करते समय बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, गिरने से आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

Fri, 13 Jan 2023 04:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा घुड़सवारी करने के दौरान बेहोश हो गए और गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस समय रणदीप हुड्डा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, घुड़सवारी करने के दौरान रणदीप हुड्डा बेहोश हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणदीप के साथ यह घटना कुछ समय पहले घटी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने रणदीप हुड्डा को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा पहली बार चोटिल नहीं हुए हैं, बल्कि इससे पहले भी उन्हें एक बार घुटने में ही गंभीर चोट लग चुकी है। रणदीप हुड्डा को पिछले साल भी चोट लगी थी। वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'राधे' के लिए एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। इस सीन को शूट करते हुए रणदीप को चोट लग गई थी। चोट इतनी ज्यादा गंभीर थी कि उन्हें अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी तक करवानी पड़ी थी। अब एक बार फिर रणदीप हुड्डा चोटिल हो गए हैं। 

रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछली बार रणदीप हुड्डा ने अपनी सर्जरी और स्वास्थ्य की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी और अस्पताल से अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी। एक बार फिर रणदीप हुड्डा अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के बाद से फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। दरअसल, घोड़े से गिरने के कारण रणदीप के घुटने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें एक बार फिर सर्जरी करवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा ने अपनी वेब सीरीज 'कैट' में दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, बात करें उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह साईं कबीर की फिल्म 'मर्द' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 6 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा वह इलियाना डिक्रूज के साथ 'अनफेयर एंड लवली' फिल्म ने भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित है। इसके साथ ही रणदीप 'रैट ऑन अ हाइवे' और 'स्वंत्रत वीर सावरकर' फिल्मों में भी काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें