फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबियों के साथ रणदीप हुड्डा ने मनाया पत्नी लिन लैशराम का जन्मदिन, विजय वर्मा और सयानी गुप्ता भी आए नजर

Mon, 22 Dec 2025 02:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Randeep Hooda Wife Birthday: रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने अपने परिवार और करीबियों के साथ जन्मदिन मनाया। अब लिन ने जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट लिखा है। जानिए तस्वीरों में कौन-कौन आ रहा नजर और लिन ने नोट में क्या कुछ लिखा…
विज्ञापन
लिन लैशराम के बर्थडे की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@linlaishram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणदीप हुड्डा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। इस बीच अब अभिनेता ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ पत्नी लिन लैशराम का जन्मदिन मनाया है। अब जश्न की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। खुद लिन ने अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें साझा की हैं।

लिन ने शेयर कीं कई तस्वीरें

विज्ञापन

लिन लैशराम ने आज अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में लिन काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके साथ पति रणदीप हुड्डा और कुछ करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता विजय वर्मा, सयानी गुप्ता और अंजलि आनंद भी मौजूद रहे कई फोटोज की इस सीरीज को शेयर करते हुए लिन ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्यार, दोस्तों के साथ हंसी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ पूरा हुआ जन्मदिन का जश्न। आने वाले समय में एक और प्यारी सी खुशखबरी। जन्मदिन की शुभकामनाओं और ढेर सारे प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’
 


 

2023 में हुई थी रणदीप और लिन की शादी
रणदीप हुड्डा ने साल 2023 में लिन लैशराम से शादी की थी। रणदीप और लिन ने ये शादी मणिपुर के इंफाल में की थी। लिन इंफाल की ही रहने वाली हैं। दोनों ने बड़े ही पारंपरिक तरीके से ये शादी की थी।

आखिरी बार ‘जाट’ में नजर आए थे रणदीप

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। सनी देओल स्टारर इस फिल्म में रणदीप निगेटिव भूमिका में थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो इनमें मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें