फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं रणबीर कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दफे हिट एंड रन मामले की सुनवाई के दिन 6 मई से ही बॉलीवुड सितारों में सलमान खान से मिलने की होड़ लगी हुई है। पिछले तीन दिनों करीब-करीब पूरा बॉलीवुड सलमान से खैरमकदम कर चुका है।
विज्ञापन


सकड़ों सेलिब्रेटी खुद चलकर उनके अपार्टमेंट तक आए तो कुछ ने व्यस्त होने के चलते संचार के दूसरे माध्यमों से उनसे संपर्क साधा।

लेकिन सलमान के घर से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले वाले बॉलीवुड के सबसे दुलारे अभिनेता रणबीर कपूर फिलहाल उनसे मिलने नहीं जा रहे हैं। जबकि उनके घर से सलमान की घर दूरी बस पांच मिनट की है।

क्या यही है इसकी वजह?

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशन के दौरान सलमान पर पूछे गए सवाल पर कहा कि 'हम कानून को चुनौती देने या उसके खिलाफ कुछ भी कहने वाले कौन होते हैं।'

उन्होंने यहां तक कहा कि फिलहाल सलमान से मिलने जाने का उनका कोई प्लान नहीं है। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था रणबीर कपूर इस मामले पर क्या कहेंगे, जो सलमान खान की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को उनसे दूर ले गए।

अब रणबीर के इस बोल का क्या मतलब समझा जाए। आखिर पांच मिनट की दूरी पर होते हुए भी वो क्यों सलमान से मिलना नहीं चाहते।
विज्ञापन

तब कैटरीना जेल में गई थीं मिलने

इस बार इतने लोग सलमान से मिलने के लिए पहुंचे, पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ कहीं नजर नहीं आईं। आपको याद होगा जब पिछली बार सलमान जेल गए थे तब कैटरीना उनके सबसे करीब थीं।

वे जेल में भी उनसे मिलने जाती थी, लेकिन इस बार उन्होंने सलमान के घर जाना भी मुनासिब नहीं समझा। क्या वो भी इस बार कपूर खानदान की तरह विहैव कर रही हैं।

रणबीर ने सलमान से मिलने पर कन्नी काट ली वही उनके होने वाले ससुर ऋषि कपूर ने सलमान मामले में अभिजीत की टिप्पणी का खुला विरोध किया। अ‌भिजीत ने सलमान के पक्ष में टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें