फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनबीर को नहीं है सेकंड लीड से इंकार

Thu, 15 Nov 2012 12:56 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि करन जौहर शाहरुख़ और रनबीर को लेकर एक पीरियड फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन रनबीर को डर है कि करन के चहेते शाहरुख़ खान की वजह से कहीं फिल्म में उनका रोल सह कलाकार तक ही सीमित न रह जाए।
विज्ञापन


हाल ही में बर्फी की डीवीडी रिलीज़ के मौके पर रनबीर ने इस तरह की ख़बरों से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें सेकंड लीड भूमिकाओं से इंकार नहीं है। उनकी डिमांड बस एक अच्छी स्क्रिप्ट है और उनके किरदार का उस स्क्रिप्ट में थोड़ा ही लेकिन महत्व हो तो ज़रूर वे उस फिल्म से जुड़ना चाहेंगे।

रनबीर ने आगे कहा की वे प्रकाश झा की मल्टी स्टारर फिल्म में भी काम कर चुके हैं, उस फिल्म में अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया था। वह बताते हैं कि मुझे कल भी कोई परेशानी नहीं थी, आज भी नहीं है और आने वाले समय में भी नहीं होगी क्योंकि किसी फिल्म को साइन करते हुए मैं यह नहीं पूछता की फिल्म में मेरा किरदार सेकंड लीड है या लीड।
विज्ञापन


साथ ही रनबीर ने यह भी जानकारी दी की करन ने उन्हें ऐसी कोई फिल्म ऑफर नहीं की है। वह कहते हैं, 'ये सब खबरें बकवास हैं में इस वक़्त जवानी दीवानी की शूटिंग कर रहा हूँ जल्द ही बेशरम और बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग शुरू करने वाला हूँ।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें