रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ कथित तौर पर आख़िरकार एक साथ एक ही घर में शिफ़्ट हो रहे हैं। अंग्रेज़ी अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित इलाके में एक आलीशान घर किराए पर लिया है। जिसका किराया 15 लाख रुपए महीने होगा।
अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ बांद्रा के कार्टर रोड पर ये सी फ़ेसिंग (समुद्र किनारे) का पेंट हाउस है जिसमें दो छत हैं। घर को सजाने के लिए दोनों महंगी विदेशी चीज़ें ख़रीद रहे हैं।