रणबीर कपूर अपने रिश्तों के लेकर हमेशा ईमानदार रहे हैं। यही वजह कि वह अपनी प्रेमिकाओं पर बात छिड़ने पर असहज नहीं होते और ईमानदारी से बतियाते हैं। बीते रविवार को मुंबई में संपन्न हुए एक फैशन वीक में भी यह बात देखने को मिली। रणबीर जब रैंप पर चल रहे थे तो उनसे सवाल किया गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना फैशन गुरू किन लोगों को मानते हैं।
इस पर उन्होंने जिन नायकों के नाम लिए उनमें अमिताभ बच्चन, इमरान खान और रणवीर सिंह शामिल थे। गौर करें कि रणवीर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड के वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड हैं। जब फैशन सिखाने वाली नायिकाओं की बात आई तो रणवीर ने बेहिचक अपनी तीनों चर्चित गर्लफ्रेंड्स के नाम लिए। उन्होंने सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और यहां तक कि कैटरीना का नाम लेने में हिचक नहीं दिखाई। कैटरीना से तो उनकी इन दिनों बोलचाल तक बंद है।
उल्लेखनीय है कि पहली फिल्म सांवरिया के दौरान रणबीर हीरोइन सोनम कपूर के नजदीक थे। सोनम को इन दिनों फैशन दीवा कहा जाता है। इसके बाद रणबीर बचना ऐ हसीनों की शूटिंग के दौरान दीपिका के नजदीक आ गए थे। अंत में अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान उनका कैरीटना से इश्क शुरू हुआ था, जो लिव-इन रिलेशनशिप तक पहुंचता हुआ कुछ महीने पहले खत्म हो गया।
रणबीर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप पर चल रहे थे। रणबीर के फिल्म करिअर की शुरुआत से कुणाल उनसे जुड़े हैं। फिल्म बेशरम में कुणाल ने रणबीर की ड्रेसेज डिजाइन की थीं। उनकी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस में भी कुणाल ही डिजाइनर हैं।