संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखकर आपको यह समझ आ जाएगा कि संजय दत्त की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अब फिल्म देखना बेहद दिलचस्प होगा। ट्रेलर के रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सभी को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।
लोगों ने जहां रणबीर के एक्टिंग की जमकर तारीफ की वही संजय दत्त की लाइफ से जुड़े किस्सों को जानने में भी लोगों की बहुत दिलचस्पी दिख रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, संजय दत्त मर्द आदमी हैं। कई लोग तो रणबीर और संजय दत्त में अंतर नहीं कर पा रहे हैं।
आपको यह भी बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किए हुए अभी कुछ मिनट ही हुए हैं और अब तक इस ट्रेलर को 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यूजर फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रह रहे हैं। संजू का ये डायलॉग बहुत जबरदस्त है। "मैं बेवड़ा हूं, ठरकी हूं... लेकिन टेररिस्ट नहीं"... लोगों को ये डायलॉग बहुत पसंद आ रहा है।
इस फिल्म में संजू के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में पांच महिलाओं का भी बेहद अहम योगदान है। मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस की भूमिका में हैं।