फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब और कहां रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

Wed, 08 Jul 2026 08:50 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Trailer Date: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है…
विज्ञापन
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म की हर एक अपडेट और छोटी से छोटी झलक को लेकर भी उत्सुक हैं। ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं और तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब ‘रामायण’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 

दिल्ली में होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च

विज्ञापन

'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक बड़े इवेंट में रिलीज किया जाएगा। यह लॉन्च इस प्रोजेक्ट के अगले चरण की शुरुआत है।

इस इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ-साथ फिल्म की कास्ट के कई सदस्य भी शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेलर इसी महीने की 18 तारीख को यानी 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर की मौजूदगी कन्फर्म हो गई है। हालांकि, यश और सनी देओल समेत कास्ट के अन्य मुख्य सदस्यों के शामिल होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

ट्रेलर में मिलेगी फिल्म के लार्ज स्केल की झलक
इस प्रोजेक्ट को लेकर महीनों से चली आ रही उत्सुकता के बाद ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। नई दिल्ली में होने वाले इवेंट में दर्शकों को इस फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी झलक देखने को मिल सकती है। इसमें ट्रेलर के जरिए फिल्म के बड़े पैमाने को दिखाया जाएगा।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और डीएनईजी के सहयोग से बन रही ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म बताया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बने हैं। 

विज्ञापन

रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
ऐसी होगी फिल्म की कास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं।

इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें